Rajasthan Assembly Election : सोशल मीडिया पर कांग्रेस के 8 उम्मीदवारों की सूची वायरल, सूची में इन दिग्गजों के नाम शामिल

SHARE:

NCRkhabar@Delhi. अगले माह होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) को लेकर नामांकन दाखिल करने का सिलसिला शुरू हो गया है। कांग्रेस की तीन सूची में जारी होने के बावजूद भी अब तक 95 उम्मीदवारों की घोषणा हो सकी है जबकि बीजेपी ने 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। कांग्रेस की चौथी सूची का सोमवार को बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था लेकिन देर रात तक चौथी सूची जारी नहीं हो सकी। इस बीच सोमवार को कांग्रेस की एक लिस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास को उदयपुर शहर से व उदयपुर ग्रामीण से विवेक कटारा को कांग्रेस उम्मीदवार घोषित किया गया है। इसके अलावा बड़ी सादड़ी से प्रकाश चौधरी, राजसमन्द से तनसुख बोहरा, चितौड़गढ़ से महेंद्र सिंह मेड़तिया, आसपुर से सुरमल परमार, झाड़ोल से ताराचंद मीणा व कपासन से बंशीलाल खटीक को उम्मीदवार घोषित किया गया है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इन सीटों पर आधिकारिक तौर पर अभी उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More