Rajasthan Assembly Election 2023 : कांग्रेस की चौथी लिस्ट आज, 50-60 नामों पर लग सकती है मुहर

SHARE:

NCRkhabar@New Delhi. राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर गत सोमवार से नामांकन दाखिल करने का काम शुरू हो गया है। राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस व भाजपा अभी तक तीन-तीन सूची जारी कर पाए हैं।  कांग्रेस की चौथी सूची को लेकर दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी की बैठक में चौथी सूची को फाईनल कर दिया गया है। मंगलवार को कांग्रेस की चौथी सूची जारी होने की उम्मीद है, जिसमें 50-60 नाम हो सकते हैं। इस सूची में तिजारा से बसपा प्रत्याशी ईमरान खान का टिकट लगभग तय हो गया है। कांग्रेस की पिछली 3 सूचियों कें कुल 95 नामों का ऐलान किया गया था जबकि भाजपा की तीन सूची में कुल 124 नाम आ चुके हैं। कांग्रेस इन तीन सूचियों में ज्यादातर बड़े नेताओं के नाम घोषित कर चुकी है। इनमें सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, सीपी जोशी, गोविंद सिंह डोटासरा के अलावा 15 से ज्यादा मंत्रियों के नाम शामिल हैं। अब शेष आने वाली सूची में शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ के नामों का भी ऐलान हो सकता है। इनमें महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ तो स्क्रिनिंग कमेटी की बैठक से पहले ही दिल्ली भी पहुंच गए थे।

पहली तीन सूचियों में गहलोत का दबदबा

कांग्रेस की अभी तक घोषित तीन सूचियों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का दबदबा नजर आया है। गहलोत ने अपनी सरकार बचाने वाले निर्दलीय विधायकों में से 7 को कांग्रेस का टिकट दिलवा चुके हैं। अब कांति मीणा, महादेव सिंह खंडेला और आलोक बेनीवाल को भी कांग्रेस का टिकट मिल सकता है। गौरतलब है कि प्रदेश के 13 निर्दलीय विधायकों में से 10 को गहलोत ने हाल में कांग्रेस की मेंबरशिप दिलवाई थी जिनमें से 7 को वे टिकट दिलवा चुके हैं। वहीं कांग्रेस की 19 उम्मीदवारों की तीसरी सूची में सचिन पायलट के तीन समर्थक विधायकों में देवली उनियारा से मौजूदा विधायक हरिश्चंद्र मीणा, बांदीकुई से गजराज खटाना और मसूदा विधानसभा से राकेश पारीक के नाम शामिल है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More