NCRkhabar@Bhiwadi.रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) की ओर से शनिवार को हर्षोल्लास से दिवाली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रोटरी शक्ति की सभी सदस्य सपरिवार उपस्थित थे। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेल खेले गए, जिसका सभी रोटेरियन ने भरपूर आनंद उठाया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना नाकरा एवं कविता चावला ने किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष रितिभा नाहटा तथा सचिव सरिता श्रीवास्तव ने सभी रोटेरियन का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी लोगों से सुरक्षित तरीके से रोशनी का पर्व दिवाली मनाने की अपील की।



Views: 611
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



