CBSE XIV Cluster Football Tournament : सेंट जेवियर स्कूल ने सुबोध पब्लिक स्कूल जयपुर एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराया, कल शाह सतनाम जी स्कूल गंगानगर की टीम से होगा मुकाबला

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसिडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल की मेजबानी में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को कई रोचक मुकाबले हुए। इस दौरान प्रेसिडेंसी स्कूल के मैनेजर मनोज शर्मा, प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा, सीबीएसई के टेक्निकल डेलीगेट डॉ अजीत नागर, सीबीएसई के आब्जर्वर गौरव शर्मा उपस्थित थे।

सेंट ज़ेवियर स्कूल भिवाड़ी की टीम ने फुटबॉल प्रतियोगिता के ग्रुप बी में सुबोध पब्लिक स्कूल, एयरपोर्ट रोड़, जयपुर को एकतरफा मुकाबले में 3-0 से हराकर ग्रुप मैचों में अपना अगला कदम बढ़ाया। मैच में सेंट जेवियर के खिलाड़ियों ने एकजुटता के साथ खेलते हुए टीम भावना का प्रदर्शन किया और कप्तान कार्तिक सनाध्या, अर्पित सैनी व विशेष धनकर ने 1-1 गोल कर अपनी टीम की जीत में मुख्य भूमिका निभाई। टीम प्रशिक्षक जे. एस. राजपूत ने बताया कि टीम अपना अगले मुकाबलों में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी। सेंट जेवियर स्कूल का अगला मैच रविवार को शाह सतनाम जी स्कूल,गंगानगर की टीम के साथ खेला जाएगा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More