NCRkhabar@Bhiwadi. पॉवर ग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Power Grid Corporation Of India Ltd.) की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस दौरान मॉडर्न पब्लिक स्कूल (Modern Public School) में ‘भ्र्ष्टाचार का विरोध करें-राष्ट्र के प्रति समर्पित रहें’ विषयक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एमपीएस भिवाड़ी के प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने बताया कि विद्यालय के प्रांगण में पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्य पी. के .साजू ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार एक ऐसा रोग है जो धीरे-धीरे सभी लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। आने वाली पीढ़ी को इस भ्रष्टाचार से स्वयं को मुक्त रखना है और देश का भविष्य उज्ज्वल बनाना है। कार्यक्रम में पावर ग्रिड कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड के एम.एस. राव वरिष्ठ महाप्रबंधक, अनिल कुमार शर्मा उपमहाप्रबंधक., बृजेंद्र कुमार, जय कुमार तथा मॉडर्न पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंडरी विंग की हेडमिस्ट्रेस आशा बोस एवं अन्य अध्यापक-अध्यापिकाएं और विद्यार्थी उपस्थित थे। प्रतियोगिता में परी जांगड़ा ने प्रथम, सैयद हमाद हसन ने द्वितीय, सयाली मोहंती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


फोटो केप्शन-पॉवर ग्रिड की ओर से सतर्कता जागरूकता सप्ताह में शपथ लेते विद्यार्थी.।



Views: 1,137
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485



