कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान का तिजारा में सर्व समाज ने किया पगड़ी बांधकर स्वागत, चुनाव में सहयोग व समर्थन का किया वादा

SHARE:

NCRkhabar.com तिजारा विधानसभा क्षेत्र (Tijara Assembly Area) से कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान (Imran Khan, Congress Candidate) का चुनाव प्रचार जोरशोर से चल रहा है। उन्होंने रविवार को अनेक गांवों का दौरा कर लोगों से जनसंपर्क किया तथा वोट एवं समर्थन मांगा। चुनाव प्रचार के दौरान उनका जगह-जगह स्वागत हो रहा है तथा लोग उन्हें हरसंभव सहयोग का आश्वासन दे रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी व अन्य नेताओं की ओर से लगातार हिंदू-मुस्लिम वोटों के धुर्वीकरण की राजनीति की जा रही है लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने की बात कहकर लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान का रविवार को तिजारा बाजार में नगर पालिका के चैयरमैन भाई झब्बूराम सैनी, देवा, नितिन जैन, ईश्वर सैनी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने पगडी बाँधकर व माल्यार्पण कर सम्मान किया एवं चुनाव में तन मन धन से साथ रहने का वादा किया। स्वागत-सत्कार से अभिभूत कांग्रेस प्रत्याशी ने सभी लोगों का आभार जताया। उधर एडवोकेट शाहिद हुसैन व अन्य कार्यकर्ता ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर उनसे कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान का समर्थन करने की अपील कर रहे हैं।

 

कांग्रेस प्रत्याशी ईमरान खान का तिजारा में स्वागत करते सर्व समाज के लोग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 7 2 7 0
Users Today : 24
Total Users : 4572707
Views Today : 26
Total views : 4592225
Read More