NCRkhabar@Delhi. राजस्थान विधानसभा चुनाव (Rajasthan Assembly Election) के लिए कांग्रेस (Congress) ने रविवार रात 21 उम्मीदवारों की आखिरी सूची जारी कर दिया है। आखिरी सूची में गहलोत सरकार में मंत्री ज़ाहिदा खान कामां से टिकट पाने में कामयाब रही हैं जबकि सरकार में नम्बर दो की हैसियत रखने वाले मंत्री शांति धारीवाल को कोटा नार्थ से टिकट दिया गया है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी ने अपनी 6 लिस्टों में 179 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया था जबकि बाकी 21 सीटों पर भी प्रत्याशियों के ऐलान का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इन सीटों पर मजबूत दावेदारों की संख्या अधिक होने के चलते टिकट वितरण में कांग्रेस के पसीने छूट रहे थे लेकिन आखिरकार कांग्रेस ने अपनी सातवीं सूची भी जारी कर दी है। इसमें 21 सीटों पर पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान किया है।
गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी में 44, तीसरी में 19, चौथी में 56, 5वीं में 5 और छठी सूची में 23 उम्मीदवारों का ऐलान किया था. इन सभी लिस्टों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा और प्रदेश सरकार में मंत्री महेश जोशी का नाम नहीं होना भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
यहां देखें पूरी लिस्ट





Views: 758
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



