चौपानकी में बुरादा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग पर दमकलकर्मियों ने छह घण्टे में पाया काबू

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र (Chopanki Industrial Area) में शुक्रवार की रात प्लास्टिक का बुरादा बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से फैक्ट्री में रखा सामान व मशीनें जल गई तथा वहां काम कर रहे कामगारों ने भागकर अपनी जान बचाई। रीको दमकल केंद्र प्रभारी राजू ने बताया कि गत शुक्रवार की डांट साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिली कि चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र के प्लॉट संख्या 954 पर स्थित बालाजी कोर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई है। इस फैक्ट्री में लकड़ी और प्लास्टिक का बुरादा बनाया जाता है। सूचना मिलने के बाद चौपानकी पुलिस व रीको दमकल केंद्र (RIICO Fire Station) से दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे तथा आग पर छह घण्टे में काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
चौपानकी औद्योगिक क्षेत्र स्थित बालाजी फैक्ट्री में लगी भीषण आग।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478
Read More