NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी नगर परिषद (Municipal Council Bhiwadi) के निर्दलीय पार्षद अमित नाहटा (Amit Nahata, Counselor) भाजपा में शामिल हो गए हैं। तिजारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बाबा बालकनाथ ने पार्षद अमित नाहटा का मंगलवार को पुनः भाजपा में शामिल होने पर स्वागत किया। बाबा बालकनाथ ने अमित नाहाटा (जैन) को भाजपा का पुनः सदस्य बनने पर बधाई दी और उनकी सेवा-भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि अमित नाहाटा (जैन) का योगदान पार्टी को और मजबूती प्रदान करेगा और समाज के हर वर्ग की आवश्यकताओं का समर्थन करेगा। यहां बता दें कि पार्षद अमित नाहटा की समाज के सभी वर्गों पर अच्छी पकड़ है और 2019 में हुए नगर परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरे और कांग्रेस व भाजपा प्रत्याशी को हराकर जीत हासिल किया था।



Views: 596
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



