मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) भिवाड़ी की छात्रा निष्ठा सोती ने चौदहवीं सीबीएसई नेशनल एथलेटिक मीट में भाला फेंक प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक, स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई

SHARE:

 

सीबीएसई नेशनल एथलेटिक्स मीट में कांस्य पदक जीतने वाली छात्रा निष्ठा सोती।

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी ( Modern Public School) की छात्रा  निष्ठा सोती ने चौदहवीं सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक मीट (National Atheltics Meet) में भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने बताया कि उनकेविद्यालय की छात्रा निष्ठा सोती ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित चौदहवीं सी.बी.एस.ई. नेशनल एथलेटिक मीट में भाला फेंक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर न केवल विद्यालय बल्कि भिवाड़ी का नाम भी रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर से सी.बी.एस.ई. स्कूलों के अनेक प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। निष्ठा सोती ने अंडर 19 गर्ल्स में ना केवल कांस्य पदक जीता बल्कि सी.बी.एस.ई. क्लस्टर मीट में चैंपियनशिप भी हासिल की। मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से विजेता छात्रा को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं है।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More