भिवाड़ी में नहाय-खाय के साथ हुई छठ पूजा की शुरुआत, घरों से लेकर घाट हुए गुलजार

SHARE:

 

NCRkhahar@Bhiwadi. औद्योगिक नगरी भिवाड़ी (Industrial Area Bhiwadi) सहित आसपास के इलाके में शुक्रवार को नहाय खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत हो गई है। नहाय खाय के बाद व्रती घर लौटकर खुद के लिए विशेष भोजन तैयार करते हैं, जिसमें चावल, दाल व कद्दू आदि शामिल होता है। इस भोजन को सूर्य देव को चढ़ाया जाता है।  शनिवार को खरना है। पूर्वांचल छठ पूजा समिति के संरक्षक अशोक तिवारी व सदस्य संतोष सिंह ने बताया कि नहाय खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत हो गई है। भिवाड़ी में घाटों की सफ़ाई हो गई है तथा बाजारों में पूजा सामग्री की दुकानें सज गई हैं। पूर्वांचल (Purvanchal) के लोगों में छठ को लेकर खासा उत्साह है घरों पर सजावट की गई है। भिवाड़ी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, व चौपानकी सहित आसपास के इलाकों में घाटों की सफाई हो गई है तथा रविवार सुबह पानी भरा जाएगा। यूआईटी सेक्टर पांच में पार्षद किशन नागर व छठ पूजा समिति के सदस्य संतोष सिंह ने शुक्रवार को पार्क में बनाए गए छठ के घाट व वेदी की सफाई करवाया है। उन्होंने बताया कि पार्क में रोशनी की खास व्यवस्था की गई है तथा चारों तरफ छठ का उल्लास छाया हुआ है और लोग छठ पूजा सामग्री की खरीदारी में जुट गए हैं। घरों पर छठी मईया के गीत बज रहे हैं तथा पूजा के प्रसाद बनाये जा रहे हैं। रविवार को भोजपुरी फिल्मों के कलाकार (Bhojpuri Film Star) सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर पांच के पार्क में छठ पूजा की वेदी देखते पार्षद किशन नागर व छठ पूजा समिति के सदस्य संतोष सिंह।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 243
Total Users : 4584301
Views Today : 320
Total views : 4608436
Read More