
NCRkhabar@Jaipur. राज्य चुनाव आयुक्त डॉ. मधुकर गुप्ता Madhukar Gupta, State Election Commissioner) को पुर्तगाल के लिस्बन (Lisban) में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय चुनावी मामलों के कॉन्फ्रेंस और पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित पुरस्कार “चुनाव आयुक्त ऑफ द ईयर” (Election Commission Of The Year) से सम्मानित किया गया है। पुर्तगाल की संसद के अध्यक्ष ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में डॉ. गुप्ता को यह सम्मान विश्व स्तर पर चुनाव में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं और प्रथाओं को आगे बढ़ाने में किये गए उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल के लिस्बन में आयोजित 19वें अंतरराष्ट्रीय चुनावी मामलों की कॉन्फ्रेंस और पुरस्कार समारोह ने वैश्विक नेताओं के बीच सहयोग को बढ़ावा देने और अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए एक गतिशील मंच के रूप में कार्य किया है।




Views: 989
Users Today : 225
Total Users : 4584283
Views Today : 294
Total views : 4608410



