

NCRkhabar@Bhiwadi. औद्योगिक नगरी भिवाड़ी (Industrial City Bhiwadi) व आसपास के इलाकों में छठ महापर्व की रंगत दिखाई दे रहे है। भिवाड़ी, चौपानकी, टपूकड़ा, खुशखेड़ा, शाहजहांपुर व नीमराना सहित अन्य औद्योगिक इलाकों में घाटों पर छठ के गीत सुनाई दे रहे हैं जबकि पूर्वांचल (Purvanchal) के लोगों ने घरों को आकर्षक रोशन से सजाया हुआ है। बाज़ारों में छठ पूजा सामग्री खरीदने के लिए लोगों की भारी उमड़ पड़ी। रविवार शाम को व्रतियों ने भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य दिया। इस दौरान घाटों पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। विधानसभा चुनाव होने के कारण भोजपुरी फ़िल्म अभिनेता व सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua, MP) के अलावा तिजारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी लोक आस्था के महापर्व छठ के मौके पर घाटों पर पहुंचे और लोगों को छठ की शुभकामनाएं दी।। शनिवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय महापर्व छठ का समापन होगा। इसके बाद व्रत करने वाले पारण कर ठेकुआ का प्रसाद बांटेंगी। चारों तरफ ठेकुआ की खुशबू महक रही थी। भिवाड़ी के यूआईटी सेक्टर पांच में छठ पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता, महासचिव धर्मेंद्र सिंह, संरक्षक अशोक तिवारी व सहसचिव संतोष सिंह, चन्द्रमा सिंह, राजकुमार सिंह व चंदन सिंह आदि ने घाट पर आने वाले लोगों का स्वागत किया।

दोपहर 3 बजे के बाद से घाटों पर आने लगे लोग
गत शनिवार को खरना के बाद से व्रतियों ने 36 घण्टे का निर्जला उपवास शुरू कर दिया था और रातभर छठी मईया की उपासना किया। इस दौरान घर-घर व घाट-घाट पर छठी मईया के गीत बज रहे थे। ऐसे में सुबह कब हो गई, पता ही नहीं चला और दिन शुरू होने के साथ व्रतियों का में डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य देने के लिए उत्साह चरम पर पहुंच गया था और दोपहर तीन बजे के बाद से व्रतियों के कदम पार्कों में बनाए गए घाट की ओर बढ़ने लगे और शाम होते ही घाटों पर पैर ऱखने की जगह नहीं बची और चारों तरफ उत्सवी माहौल छा गया।

घाटों पर गीत-संगीत के साथ हुई आतिशबाजी
भिवाड़ी के पार्कों में बनाए गए घाटों पर गीत-संगीत के साथ जमकर आतिशबाजी की गई। घाटों पर आते-जाते समय व अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य देने के दौरान छठी मईया के गीत बजते रहे। गीत-संगीत की मोहक धुन पर पुरबिया समाज के लोग आनंदित हो रहे थे। इससे लगने लगा कि औद्योगिक नगरी पूर्वांचल की संस्कृति में रंगी हुई है तथा लोगों को प्रदेस में भी अपनापन दिखाई दिया।






Views: 920
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



