
NCRkhabar@Bhiwadi. शेखपुर थाना पुलिस (Shekhpur Police Station) ने नाबालिग बच्ची का अपहरण करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। शेखपुर थाना एसएचओ हरदयाल सिंह (Hardyal Singh, SHO) ने बताया कि गत 26 नवंबर को एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी 13 साल की लड़की को सिलारपुर निवासी सतबीर पुत्र छिंदर रायसिख व बलविंदर पुत्र कश्मीर सिंह रायसिख एवं नबीनगर निवासी पंकज पुत्र राजेश मेघवाल उसकी लड़की को बहला-फुसलाकर बाईक पर बिठाकर घर से जंगल मे ले गए थे। लड़की की तलाश करने पर वह ताजलका के जंगल में बेहोशी की हालत में मिली और उसे परिवार वाले घर लेकर आए। पीड़िता के पिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि तीनों लड़कों ने उसकी लड़की का अपहरण कर उसके साथ गलत काम किया है। एसएचओ ने बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की जांच तिजारा डीएसपी मुनेश (Munesh, DSP Tijara) को सौंपी गई। शेखपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया तथा उनके मोबाईल की सीडीआर निकालकर जांच किया। इसके बाद मुखबिर की सूचना पर बलविंद्र व पंकज को दस्तयाब कर जांच के लिए तिजारा डीएसपी को सौंप दिया। डीएसपी मुनेश के पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार उनसे पूछताछ कर रही है।


Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427



