
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) की छात्राओं ने ‘वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज क्विज’ में राष्ट्रीय चरण में चौथा स्थान हासिल कर भिवाड़ी और राजस्थान का नाम रोशन किया है।
मॉडर्न पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री पी. के. साजू ने बताया कि मिनिस्ट्री ऑफ़ एजूकेशन की ओर से ‘द वाइल्ड विजडम ग्लोबल चैलेंज’ विषयक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के अंतिम चरण में केरल, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। एमपीएस की कक्षा सातवीं की छात्रा हर्षिता गुप्ता और हिनल ठाकुर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए राष्ट्र स्तरीय चरण में चौथा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का यह चरण ओनलाइन आयोजित किया गया था। मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से दोनों विजेता छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्हें पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी, प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू, उपप्रधानाचार्य श्री सुनील भार्गव, हैडमिस्ट्रेस श्रीमती आशा बोस व अध्यापिका श्रीमती रुबी ढींगरा उपस्थित थीं।





Views: 1,889
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



