सूरज स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘व्युत्पत्ति’ धूमधाम मनाया गया

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी-अलवर स्टेट हाईवे (Bhiwadi-Alwar State Highway) पर स्थित सूरज स्कूल (Suraj School) का वार्षिकोत्सव (Annual Function) “व्युत्पत्ति” धूमधाम से मनाया गया। सभा का आरंभ अतिथियों ने दीप प्रज्वलित करके किया। कार्यक्रम से मुख्य अतिथि  मनोज गुप्ता जी ,उपाध्यक्ष RHI मैग्नेशिया इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता व विशिष्ट अतिथि पार्षद अमित नाहटा,  वरिष्ठ महाप्रबंधक पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्रीनिवासन राव व रमेश सिंघल थे। कार्यक्रम में कक्षा 9 और 11 के विद्यार्थियों ने व्युत्पत्ति (अर्थात प्राकृतिक तरह से सीखना) कार्यक्रम को नृत्य और नाट्य रूप में भावपूर्ण प्रदर्शित किया। प्रिंसिपल रमेश भाटिया ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों के अंदर आत्मविश्वास विकसित करना है। बच्चों का चरित्र निर्माण करना है। बच्चों को चुनातियों के लिए तैयार करना व रचनात्मकता विकसित करना है।

सूरज स्कूल में आयोजित कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ करते अतिथि।

मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता ने कहा कि हमें प्रार्थना व ध्यान को  अपने जीवन मे उतारना चाहिए। बाहर से लोग आकर भारतीय संस्कृति को सीखते हैं। पार्षद अमित नाहटा ने कहा कि भारत तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और यहां पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है। मिसाईलमैन के नाम से मशहूर पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अबुल कलाम ने देश को मिसाईल के क्षेत्र में हमे अग्रणी राष्ट्र बनाने मे अहम भूमिका निभाई। स्कूल के निदेशक हरीश प्रसाद ने अपने विचार अभिभावकों के साथ साझा किये। कार्यक्रम में भगवतगीता का सार, योग नृत्य, चंद्रायन और आत्मरक्षा को बच्चों ने अद्भुद रूप में प्रस्तुत किया प्रधानचार्य  रमेश भाटिया ने सभी बच्चों का प्रोत्साहित किया और अभिभावकों को धन्यवाद दिया। अभिभावकों ने भी स्कूल के शिक्षकों और छात्रों का धन्यवाद किया जबकि सभी अभिभावक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों और अभिभावकों को धन्यवाद दिया  प्रोग्राम को सफल बनाने में स्कूल सभी शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही।

सूरज स्कूल के वार्षिकोत्सव में जश्न मनाते अतिथि, प्रिंसिपल, शिक्षक, अभिभावक व विद्यार्थी।

2 thoughts on “सूरज स्कूल का वार्षिकोत्सव ‘व्युत्पत्ति’ धूमधाम मनाया गया”

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More