Nahata Foundation की ओर से 14 फरवरी को होगा द्वितीय सामूहिक विवाह

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. नाहाटा फाउंडेशन (Nahata Foundation) की ओर से आगामी 14 फरवरी को द्वितीय सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाएगा। सामूहिक विवाह के लिए रविवार को जोड़ों का परिचय समारोह आयोजित किया गया।  नाहटा फाउंडेशन के ट्रस्टी व पार्षद अमित नाहटा ने बताया कि परिचय समारोह में जोड़ों ने ना केवल अपने नए जीवन की शुरुआत को साझा किया हैं, बल्कि उनके परिवार भी इस माहौल में बहुत खुशी का अनुभव करते दिख रहे थे। इस मौके पर  नाहाटा फाउंडेशन की अध्यक्ष रितिभा नाहाटा , पार्षद अमित नाहाटा, सुपारसमल नाहाटा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र रावत,अजय श्रीवास्तव,सरिता श्रीवास्तव, प्रवीण गर्ग,राकेश देहरू,नरेंद्र शर्मा,सौम्या, सोम्यो रंजन,राकेश महर्षि,कृष्ण शर्मा इत्यादि गणमान्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि नाहाटा फाउंडेशन का यह प्रयास सामाजिक समृद्धि और सदभाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसी तरह के कार्यक्रम से नाहाटा फाउंडेशन सजीव और समृद्ध समाज के लिए एक सकारात्मक परिवर्तन की दिशा में काम कर रहे है।

नाहटा फाउंडेशन की ओर से आयोजित परिचय सम्मेलन में उपस्थित लोग।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More