

NCRkhabar@Bhiwadi. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के सोमवार को घोषित परीक्षा परिणाम में द सागर स्कूल, तिजारा ( The Sagar School, Tijara) की छात्रा भारती उपाध्याय ( Bharti Upadhyay) ने 97 फीसदी प्राप्त कर विद्यालय में अव्वल स्थान प्राप्त किया। द सागर स्कूल के कक्षा दसवीं के 43 फीसदी विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। गणित में भारती उपाध्याय ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान हासिल किया। कक्षा 12 की छात्रा कैरन पुरो ने 93 फीसदी अंक लेकर अव्वल स्थान प्राप्त किया। मनोविज्ञान में कैरन पुरो ने 100 में 100 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान हासिल किया। कक्षा बारहवीं के 40 फीसदी विद्यार्थियों ने 80 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए। द सागर स्कूल के प्राचार्य डॉ. अम्लान के. साहा ने सभी विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों पर बधाइयाँ एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी है।





Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439



