आशियाना तरंग सोसायटी के निवासियों ने समस्याओं को लेकर बीडा सीईओ को सौंपा ज्ञापन

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के कालीखोली मार्ग पर स्थित आशियाना तरंग सोसायटी (Ashiana Tarang Society) के निवासियों ने मेंटिनेंस शुल्क ज़्यादा वसूलने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बीडा सीईओ श्वेता चौहान (IAS Shweta Chauhan) को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अवगत करवाया गया है कि फ्लैट खरीदने के दौरान बिल्डर ने बड़ा सेंट्रल पार्क दिखाया गया था और अभी भी बिल्डर उसी पार्क को मार्केटिंग में यूज़ कर के नए ग्राहकों को अपने जाल में फँसाता है। आज उसी सेंट्रल पार्क को बिल्डर द्वारा अनैतिक तरह और चोरी छुपे छोटा करने की कोशिश की गई, बिल्डर द्वारा ग्रीन शीट लगा कर पाइप लाइन चेंज करने का मैसेज निवसियों को दिया गया था सब निवासियों को लग रहा था की पाइप लाइन रिपेयर के वर्क चल रहा है लेकिन उसकी आड़ में पार्क के एरिये को छोटा किया जा रहा था। कुछ निवासियों ने जब ग्रीन शीट के पीछे देखा तब सारा मामला सामने आया समय रहते सभी निवासी पार्क में आये और बिल्डर को इस कार्य को रोकने का आग्रह किया और आशियाना उच्च प्रबंधन को निवसियों के साथ मीटिंग करने की अपील की। बिल्डर ने पार्किंग की संख्या नहीं बताई है और सीलन से फ्लैट खराब हो रहे हैं लेकिन बिल्डर समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है। ज्ञापन देने वालों में आरडब्ल्यूए अध्यक्ष भगत सिंह भिदुड़ी, इस्लामू दीन आशुतोष मित्तल प्रमोद सिंगल केएल जालान राजेश वर्मा, एडवोकेट मुनफ़ेद ख़ान  पुनीत सक्सेना अमित सक्सेना आदि शामिल थे।

बीडा सीईओ को ज्ञापन देने आए आशियाना तरंग के निवासी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More