रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति ने 24 छात्राओं को बांटे सर्टिफिकेट

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ़ भिवाड़ी शक्ति (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) ने शुक्रवार को आरएचआई मैग्निस्टा फैक्ट्री के सहयोग से स्वयंसेवी संस्था चाहत (Chahat) की ओर से संचालित ब्यूटीशन ट्रेनिंग सेंटर की 24 छात्राओ को सर्टिफिकेट तथा गिफ्ट देकर सम्मानित किया। रोटरी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने बताया कि 2018 से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। चाहत संस्था की ओर से संचालित इस प्रशिक्षण केंद्र से अभी तक  लगभग दो सौ महिलायें प्रशिक्षित होकर स्वावलंबी बन चुकी है। इस अवसर पर आर एच मैग्निस्टा से डीजीएम ईश्वर सिंह ने छात्राओ को सर्टिफिकेट दिये। रोटरी क्लब की तरफ़ से मैंटर आर. सी. जैन, अध्यक्ष रीतिभा नाहटा, सचिव सरिता श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष मीना जैन, निशी पंडित,डॉ नवनीता, मनी मित्तल, मीता, ऋतु ,शालिनी, कविता, नलिनी, दिव्या, नेहा चाहत संस्था से गुरप्रीत कौर व मैनेजिंग डायरेक्टर सतनाम सिंह आदि उपस्थित थे।

 

भिवाड़ी में चाहत संस्था की ओर से ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण लेने वालों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित करतीं रोटरी शक्ति की पदाधिकारी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491
Read More