
NCRkhahar@Bhiwadi. अयोध्या (Ayodhya) में सोमवार को श्री राममंदिर ( Temple of Lord Ram) में होने वाली भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भिवाड़ी में भी घरों पर दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाएगा। औद्योगिक नगरी के लोगों को इस खुशी में शामिल करने के लिए नगर परिषद के मनोनीत पार्षद राजेश यादव ने रविवार को अपने साथियों के साथ यूआईटी सेक्टर-6 में घर-घर जाकर दीपक (दीए) वितरित किए। पार्षद राजेश यादव ने सेक्टर वासियो से 22 जनवरी को अपने घर और मन्दिर पर दीए जलाकर दिवाली के रूप में इस उत्सव को मनाने की अपील की। पार्षद राजेश यादव ने बताया कि सेक्टर वासियो ने इस शुभ कार्य मे बढ-चढ कर हिस्सा लिया और जय श्रीराम के नारे लगाए। दीपक वितरण कार्यक्रम मे सेक्टरवासी ब्रजेश अवस्थी, शैलेश तिवारी, लोकेश गुप्ता, राजीव राठी, सुमेर सिंह, दिनेश शर्मा, राजकुमार चौधरी, भूपेंद्र शर्मा, कौशल गौङ, पन्कज पाण्डेय, रामसेवक यादव, जादब दास, रोहित, वजरन्ग,के.के.मिश्रा, सन्दीप यादव, विकाश श्रीवास्तव, सुरेश यादव, राठौरजी आदि लोग उपस्थित थे।




Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494



