अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भिवाड़ी में हुए कई कार्यक्रम, श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक सेवा संघ ने निकाली कलश यात्रा, मंदिरों व सोसायटीज में हुई आकर्षक सजावट

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi. अयोध्या (Ayodhya) में राम मंदिर (Temple Of Lord Ram) में प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर भिवाड़ी भी राममय नजर आई। मंदिरों व घरों की आकर्षक सजावट की गई तथा जगह-जगह धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए।  श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक सेवा संघ भिवाड़ी की ओर से राजस्थान हाउसिंग बोर्ड सेक्टर तीन स्थित गणेश मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। कलश यात्रा समतल चौक, भिवाड़ी मोड़, मंशा चौक होते हुए युआईटी जगन्नाथ मंदिर तक आई। इसके बाद हवन पूजन व सुन्दर कांड का पाठ हुआ। हवन में डॉ प्रवीण कुमार, पार्षद अमित नाहटा व नरेंद्र गुप्ता हवन में यजमान के रूप में बैठे और पूजा अर्चना में शामिल हुए। इसके बाद जगन्नाथ मंदिर की ओर से भंडारा हुआ, जिसमें श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक सेवा संघ भिवाड़ी के अध्यक्ष राजेंद्र नायक, उपाध्यक्ष ओमियो कुमार मोहंती, प्रफुल्ल बेहरा सहित भिवाड़ी, धारुहेड़ा, रेवाड़ी, बावल से उड़िया समाज के लोग शामिल हुए।

भिवाड़ी में श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक सेवा संघ की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु।
भिवाड़ी में श्री जगन्नाथ सांस्कृतिक सेवा संघ की ओर से जगन्नाथ मंदिर में आयोजित हवन में आहुति देते यजमान डॉ जी. प्रवीण कुमार व पार्षद अमित नाहटा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More