सनगलो इंटरनेशनल स्कूल की ओर से झुग्गी बस्ती में दीपक व मिठाई वितरित

SHARE:

NCRkhahar@Bhiwadi. सनगलो इंटरनेशनल स्कूल की ओर से सोमवार को युआईटी सेक्टर दो स्थित झुग्गी बस्ती में दीपक व मिठाईयाँ वितरित की गई। सनगलो स्कूल के निदेशक सुरेंद्र यादव व प्रिंसिपल सुनीता यादव व शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भगवान श्रीराम व उनकी सनातन संस्कृति का उदघोष करते हुए श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूजा अर्चना की और मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के पद चिन्ह पर चलने तथा सभी छात्रों में यह गुण स्थापित करने का सभी ने प्रण लिया। इसके बाद प्रिंसिपल सुनीता यादव, निदेशक सुरेंद्र यादव तथा सभी अध्यापक ने मिलकर युआईटी सेक्टर दो स्थित झुग्गी झोपड़ी में जाकर वहां के बच्चों तथा उनके अभिभावकों को दिवाली मनाने के लिए दीपक व मिठाइयां वितरित किए। इस अवसर पर भिवाड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन चौहान, कुणाल यादव, ललिता यादव, प्रदीप दायमा व सभी विद्यालय स्टाफ उपस्थित थे।

 

भिवाड़ी के युआईटी सेक्टर दो स्थित झुग्गी झोपड़ी में मिठाई व दीपक वितृष्णा करते सनगलो स्कूल के संचालक।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More