श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड की ओर से सड़क सुरक्षा माह के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन, विद्यार्थियों व शिक्षकों को बताया सड़क सुरक्षा का महत्व

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadj. श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड (Shriram Pistons & Rings Limited) की ओर से सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत सड़क सुरक्षा माह ( Road Safety Month) के दौरान ना सिर्फ कर्मचारियों बल्कि आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के लिए जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड की ओर से राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय तिजारा (Govt. Girls Higher Secondary School) में विद्यार्थियों को जागरुक करने के लिए सड़क सुरक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रीराम पिस्टन्स के सुरक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष अमित गौड़, रविकांत पांडेय व अनिल कुमार ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरुक किया। इस मौके पर पोस्टर प्रतियोगिता व क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड के महाप्रबंधक दिलीप तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों व समाज मे जागरुकता के लिए भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

श्रीराम पिस्टन्स एन्ड रिंग्स लिमिटेड की ओर से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तिजारा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थी व शिक्षक।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 3
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469
Read More