भिवाड़ी पुलिस की साईबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 16 संदिग्ध दस्तयाब

SHARE:

 

NCRkhbaar@bhiwadi. भिवाड़ी पुलिस (Bhiwadi Police) ने साईबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 16 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है। भिवाड़ी जिला एसपी योगेश दाधीच (IPS Yogesh Dadhich) ने बताया कि तिजारा सर्किल (Tijara Circle) में टटलुबाज व साईबर फ्राड करने वाले संदिग्ध लोगो की धरपकड के लिए दो पुलिस टीमों का गठन कर विशेष अभियान चलाया गया। तिजारा डीएसपी मुनेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने शेखपुर थाना क्षेत्र के माजरा पीपली व सिरोली गांव में जल्दी सुबह दबिश देकर 7 संदिग्धो को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। साईबर ठगी व फ्राड से जुडे इन सभी लोगों का पुलिस डोजियर तैयार कर रही है। साईबर सेल भिवाड़ी के डीएसपी राजकुमार राजौरा के नेतृत्व में गठित टीम ने तिजारा थाना क्षेत्र के ग्राम जैरोली, थौंस फुल्लाबास में दबिश देकर 9 संदिग्ध टटलुबाजो को गिरफ्तार किया है। अभियान में साइबर सेल भिवाड़ी डीएसपी व तिजारा डीएसपी के अलावा तिजारा, शेखपुर अहीर, टपूकड़ा व खुशखेड़ा एसएचओ समेत 26 पुलिसकर्मी शामिल थे। तिजारा पुलिस थाने पर टटलुबाजो से गहनता से पुछताछ कर 5 टटलुबाजो का डोजियर तैयार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक महोदय भिवाडी के निर्देशन में दबिश लगातार जारी है और टटलुबाजो व फ्राड करने वालों के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी।
भिवाड़ी पुलिस की गिरफ्त में साईबर ठगी व टटलुबाजी के आरोपी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More