खुशखेड़ा थाना पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को किया गिरफ्तार

SHARE:

NCRkhabar.com. खुशखेड़ा थाना पुलिस (Khushkheda Police Station) ने चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कबाड़ी के कब्जे से खरीदा हुआ चोरी का माल बरामद किया है। खुशखेड़ा एसएचओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि गत दो मार्च को धारुहेड़ा के नंदरामपुरबॉस गांव निवासी महावीर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि  महेशरा गांव के जंगल में उसके प्लॉट जंगल में चिनाई का काम चल रहा था। प्लॉट की चारदीवारी कर लोहे का बडा गेट लगाया गया था, जिसे अज्ञात चोर गत एक मार्च को टैम्पो में रखकर चोरी कर ले गए थे।  खुशखेड़ा थाना पुलिस मामला दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई और गत 19 मार्च को लोहे के गेट चोरी करने वाले जुनेद व रफीख खांन को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने लोहे का गेट हकमुद्दीन उर्फ हक्कु निवासी कबाड़ी उबारका को बेच दिया था। खुशखेड़ा पुलिस ने आरोपी कबाडी हकमुदीन उर्फ हक्कु को प्रोडेक्शन वारण्ट पर गिरफ्तार कर खरीदा हुआ चोरी का लोहे का गेट बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर अन्य वारदातों का खुलासा करने का प्रयास कर रही है।
खुशखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में चोरी का माल खरीदने का आरोपी कबाड़ी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More