
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के गौरव पथ पर स्थित प्रेसीडेंसी द इंटरनेशनल स्कूल ( Presidency The International School) का स्थापना दिवस शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। प्रेसिडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल शालिनी मल्होत्रा ने बताया कि यह स्कूल इसके संस्थापक स्व. श्री एस. के . शर्मा जी की दूरदर्शी सोच का मूर्त रूप है। उन्होंने बताया कि प्रेसिडेंसी स्कूल का उदघाटन 2 फरवरी 2002 को राजस्थान के तत्कालीन राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर साहब सिंह वर्मा ने किया था। प्रेसिडेंसी स्कूल के संस्थापक श्री एस . के. शर्मा जी की याद में आज इस दिन को विशेष बनाने के लिए विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सुश्री शालिनी मल्होत्रा, समस्त अध्यापक व विद्यार्थियों ने अपने स्कूल के संस्थापक स्वर्गीय श्री एस. के. शर्मा जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।







Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494



