एटीएम बदलकर ठगी करने वाले शातिर गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, अलग-अलग बैंकों के 45 एटीएम कार्ड व कार जब्त

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. टपूकड़ा थाना पुलिस (Tapukara Police) ने एटीएम बदलकर लोगों के साथ ठगी करने वाले शातिर गैंग के दो बदमाशों को  गिरफ्तार कर उनके पास से अलग-अलग बैंको के 45 एटीएम कार्ड व वारदात में प्रयुक्त कार जब्त किया है। भिवाड़ी एसपी योगेश दाधीच ने बताया कि गत शुक्रवार को टपूकड़ा एसएचओ मय जाब्ता गश्त करते हुए गोपाली चौक पहुंचे। इस दौरान एएसआई धाराचंद ने सूचना दी कि  टपूकडा में एसबीआई  ( SBI) के एटीएम के पास 3-4 संदिग्ध लडके घूम रहे हैं, जो एटीएम बदलकर रूपये निकालने वाली गैंग के हो सकते हैं। सूचना मिलने के बाद एसएचओ भगवान सहाय मय जाब्ता एसबीआई बैंक एटीएम टपूकडा के पास पहुंचे  तो एटीएम के पास 8-10 व्यक्ति एटीएम से रूपये निकालने के लिये लाईन में खड़े दिखाई दिये। इनमें से 4 शख्स पुलिस जीप व जाप्ता को बावर्दी देखकर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरा देकर पलवल (Palwal) जिले के उटावड थाना क्षेत्र के मालूका निवासी तौफीक उर्फ चिटक पुत्र फारुख व यूपी के कुशीनगर जिला हाल तुगलकाबाद दिल्ली (Delhi) हाल कादीपुर चौक थाना सेक्टर 37  गुरुग्राम (Gurugram) निवासी मुन्ना खान को पकड लिया गया जबकि उटावड़ थाना क्षेत्र के मालूका निवासी शकील पुत्र वहीद व तिजारा निवासी अंकित का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गये। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पकडे हुए दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो मुन्ना खान के पास 15 एटीएम कार्डस व तौफिक के पास 30 एटीएम कार्डस अलग-अलग बैंकों के मिले। इसके अलावा एक स्विफ्ट कार नबंर एचआर 55 एएच 2719 को जब्त कर लिया।

भिवाड़ी व आसपास के इलाकों में एटीएम बूथ पर करते थे वारदात

पुलिस की गिरफ्त में आए मुन्ना खान व तौफिक ने बताया कि वह लोग कई दिनों से भिवाडी व आस-पास के कस्बों में स्थित एटीएम बूथों पर जाते थे  और एटीएम से पैसे निकालने वालों के पीछे खड़े हो जाते हैं। इस दौरान भोले-भाले एटीएम धारक को बातो में उलझाकर धोखे से उनकी जानकारी के अभाव का फायदा उठाकर पीछे से छिपकर पिन नबर देख लेते हैं तथा उससे धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदल लेते हैं। इसके बाद वहां से तुरंत स्विफ्टकार से निकलकर कहीं दूसरी जगह पर जाकर उस एटीएम कार्ड से पैसे निकाल लेते हैं तथा उस एटीएम कार्ड से खरीददारी भी कर लेते हैं। यह चारों संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं तथा पैसों को आपस में बांट लेते हैं।   चारों आरोपी एटीएम धारक के साथ धोखाधडी के जरिए एटीएम बदलकर पैसै निकालकर उनको नुकसान पहुंचाते हैं तथा इन एटीएम कार्डों को बदलने के काम में लेते हैं। आरोपी तौफीक के खिलाफ मानेसर पुलिस थाने में दो व आबकारी अधिनियम में एक मामला दर्ज है।

टपूकड़ा पुलिस थाने में बैठे हुए एटीएम बदलकर ठगी करने के आरोपी।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 45
Total Users : 4584355
Views Today : 47
Total views : 4608494
Read More