
NCRkhabar@Bhiwadi. केंद्र सरकार (Central Govt) ने ऑटोमोबाइल सेक्टर (Automobile Sector) को बढ़ावा देने के लिए खैरथल-तिजारा जिले (Khairthal-Tijara) का चयन एक जिला-एक प्रोडक्ट (ODOP) के तहत किया है। ओडीओपी का ड्राफ्ट तैयार करने के लिए उद्यमियों की बैठक शिरीष इंजीनियरिंग भिवाड़ी में उद्योगपति महेंद्र सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से सरकार की वन जिला वन प्रोडक्ट की योजना के सफल क्रियान्वयन में अग्रणी भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया। बैठक में उपस्थित ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स ने ओडीओपी के ड्राफ्ट पर भी चर्चा कर उद्यमियों के सुझावों से सरकार को अवगत कराने का निर्णय लिया। योजना के सफल क्रियान्वयन में भागीदारी निभाने के लिए ऑटोमोबाइल कॉम्पोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सीएमटी ग्रुप के डायरेक्टर सुशील कुमार, डायरेक्टर को अध्यक्ष, भारद्वाज इंजीनियरिंग के डायरेक्टर सुभाष चंद्र भारद्वाज को सचिव एवं एन.के. राठी इस्पात के डायरेक्टर सुमित राठी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।




Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



