
NCRkhabar@Bhiwadi. कस्बे के रामपुरा स्थित एक कॉलोनी से तावडू थाना क्षेत्र खोरी कलां (Khori kalan) सामान लेने गई दो लड़कियां लापता हो गई हैं। बिहार (Bihar) के भागलपुर जिला ( Bhagalpur) हाल ईमरान कॉलोनी रामपुरा भिवाड़ी निवासी मुरारी चौधरी ने भिवाड़ी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बेटी शिखा कुमारी गत बुधवार की सायं पांच बजे के आसपास अपनी सहेली शोभा कुमारी निवासी ग्राम तिलकारी, पोस्ट बिच्छीचांचर, थाना टेटीया बम्बर, जिला मुंगेर बिहार के साथ तावडू सदर थाना क्षेत्र (Tawadu Sadar Police Station) के खोरी कलां में सामान लेने के लिए बोलकर गई थी लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लोटी हैं। उनकी लड़की के पास कोई फोन नहीं है, जिससे उससे संपर्क करना मुश्किल हो गया है। पीड़ित ने बताया कि उनकी बेटी सफेद नीला रंग का सलवार सूट व उसकी सहेली गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने हुए है। उन्होंने अपने रिश्तेदारों व परिचित लोगों से मालूम किया लेकिन दोनों लड़कियों का पता नहीं चला है। इस कारण वह मानसिक रूप से काफी परेशान हैं। भिवाड़ी थाना पुलिस मामला दर्ज कर गुमशुदा लड़कियों की तलाश कर रही है।





Views: 630
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



