परिवहन विभाग के उड़नदस्ते से बचने के लिए चालक ने ट्रेलर को सड़कों पर दौड़ाया, चालक गिरफ्तार

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi.कस्बे के मंशा चौक पर वाहनों की जांच कर रही परिवहन विभाग ( Transport Department) की टीम को देखकर एक चालक ने ट्रेलर को सड़कों पर तेज गति से दौड़ाया। भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने चालक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। भिवाड़ी फेज थर्ड पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि वह रविवार सुबह मंशा चौक ओर वाहनों की जांच कर रहे थे। इस दौरान सेंट गोबेन कंपनी में माल लेकर जा रहे ट्रेलर नम्बर आरजे 06 जीडी 1139 के चालक को रुकने का इशारा किया गया लेकिन चालक ने माल से भरे ट्रेलर के कागजात दिखाने से इंकार कर दिया तथा वाहन को तेज गति से भगा ले गया। वाहन की ऑनलाइन जांच करने पर पता चला कि वित्तीय वर्ष 2024-25 का टैक्स जमा नहीं है।  परिवहन विभाग की टीम ने पीछा किया तो ट्रेलर का चालक  वाहन को तीव्र गति से भगाने लगा और एसपी कार्यालय, सब्जी मंडी के पीछे, कालीखोली रोड से खिदरपुर गांव से होते हुए सेंट गोबेन कंपनी के सामने एक खड़े एक ट्रोले में टक्कर मार दिया, जिससे ट्रोले का ढाला टूट गया। परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि ट्रोला चालक ने पन्द्रह मिनट तक भिवाड़ी की सड़कों पर ट्रैलर को दौड़ाया लेकिन बाद में परिवहन विभाग व भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस ने चालक कुंदन गुर्जर पुत्र सुखलाल गुर्जर निवासी आसींद जिला भीलवाड़ा को  शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया और ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है।

भिवाड़ी की सड़कों पर ट्रेलर को दौड़ाता चालक।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More