रोटरी क्लब ऑफ शक्ति की पुस्तिका का विमोचन, साल भर के सामाजिक कार्यों की दी जानकारी

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब ऑफ़ भिवाड़ी शक्ति  (Rotary Club Of Bhiwadi Shakti) की ओर से टिवोली हेरीटेज पैलेस में क्लब असेंबली काआयोजन किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका इरा गुप्ता व उपमा जैन व अन्य रोटेरियन ने प्रांतपाल पवन खंडेलवाल, डॉक्टर इंदिरा व उपप्रान्तपाल रितु भालोटिया का फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया गया। रोटरी शक्ति की अध्यक्ष रितिभा नाहटा ने ओसीवी कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया।  उन्होंने वर्तमान सत्र में अभी तक किए गए कार्यों का ब्यौरा प्रांतपाल पवन खंडेलवाल के समक्ष प्रस्तुत किया। मैंटर रोटेरियन आरसी जैन का कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। इस दौरान रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति के द्वारा पत्रिका के द्वितीय संस्करण का विमोचन प्रांतपाल पवन खण्डेलवाल ने किया। रोटरी शक्ति की अध्यक्ष  रितिभा नाहटा ने वर्तमान सत्र में शक्ति द्वारा सामाजिक कार्यों में सहयोग करने के लिए स्मृति चिन्ह भेंट कर सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि अलवर के रोटरी क्लब अध्यक्ष राजेश, पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन हरीश गौड़, रोटेरियन बृजमोहन अग्रवाल,रोटेरियन डॉ नीरज अग्रवाल, मोहन गुप्ता, पार्षद अमित नाहटा, समाजसेवी राजवीर दायमा, विमल पंडित, खेमा गुप्ता, सोनू गोयल, अशोक वासुदेव, अभिषेक वासुदेव, राजकीय विद्यालय सांथलका की प्रधानाचार्य पारुल, मॉडर्न पब्लिक स्कूल की हेड मिस्ट्रेस जसवंत कौर सिक्का, डॉ रितु लक्ष्मी यादव, ऋषिवान स्कूल की स्वाती नरूका तथा सौम्या जैन आदि उपस्थित थीं।  रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति की ने सभी पूर्व अध्यक्षों का भी सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अर्चना नाकरा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब भिवाड़ी शक्ति के सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। रोटरी शक्ति की  सचिव सरिता श्रीवास्तव के द्वारा सभी का धन्यवाद प्रस्तुत किया।

 

रोटरी क्लब ऑफ भिवाड़ी शक्ति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रोटेरियन।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 1
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447
Read More