मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) भिवाड़ी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, स्कूल प्रबंधन ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी में गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सीबीएसई की दसवीं व बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी से ज्यादा अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को अभिभावकों के साथ स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। समारोह का आरंभ स्वागत गीत के साथ किया गया। इसके बाद कक्षा बारहवीं एवं दसवीं के उन सभी विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया, जिन्होंने सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में 90% से ज्यादा अंक प्राप्त किए हैं। इस अवसर पर दसवीं में 99.4 फीसदी अंक लाकर राज्य स्तर पर प्रथम रहीं लावण्या एवं 99.2 फीसदी अंक लाकर द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया गुप्ता का उनके अभिभावकों के साथ सम्मान किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने बताया कि इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में लगभग 27 विद्यार्थियों को 95% से अधिक एवं 37 विद्यार्थियों को 90% से अधिक प्राप्त हुए हैं। इसी तरह से कक्षा बारहवीं में भी रिया अग्रवाल, श्रेयश मौर्य, गंतव्य नागौरी, अलंकृति जसनूर, मोनिका यादव, रिया, ओम अग्रवाल, भारती आदि विद्यार्थियों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम ना केवल जिले में बल्कि पूरे राज्य में नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि अनेक विषयों में विद्यार्थियों के 100-100 अंक आए हैं। हमें इन सभी विद्यार्थियों पर अत्यधिक गर्व है। प्रधानाचार्य ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह विद्यार्थी आगे चलकर ना केवल अपने माता-पिता बल्कि अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे और अपने राष्ट्र को भी उन्नतशील बनाने में अपना योगदान देंगे। प्रिंसिपल पी. के. साजू ने कहा कि जो उपलब्धि इन छात्र-छात्राओं ने हासिल की है, वह वास्तव में प्रशंसनीय और प्रेरणादायक है। उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत अनुशासन और दृढ़ संकल्प की कहानी छिपी है। विद्यार्थियों ने यह साबित कर दिया है, कि अगर इंसान में कुछ कर दिखाने का जज़्बा हो, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी ने विद्यार्थियों को अपना आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह तो सिर्फ शुरुआत है आगे की राह में भी आपको अनेक चुनौतियां मिलेगी लेकिन मुझे विश्वास है, कि आप इन सभी चुनौतियों का सामना उसी आत्मविश्वास और साहस के साथ करेंगे जैसा आपने अब तक किया है। आपकी इस उपलब्धि से प्रेरित होकर अन्य विद्यार्थी भी मेहनत और लगन से नए आयाम छू सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे एम.पी.एस.परिवार की ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

मॉडर्न पब्लिक स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में  एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ताप्ती चटर्जी व प्रिंसिपल पी. के साजू  के साथ दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 15
Total Users : 4584325
Views Today : 15
Total views : 4608462
Read More