श्री राजपूत सभा की ओर से रविवार को धूमधाम से मनाई जाएगी महाराणा प्रताप जयंती

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi. श्री राजपूत सभा, भिवाड़ी (रजि.) ( Shri Rajput Sabha Bhiwadi) श्री राजपूत महिला जागृति मण्डल, श्री राजपूत युवा मण्डल, भिवाड़ी की ओर से वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप जयन्ती समारोह (Maharana Pratap Birthday Celebration) रविवार को अरावली विहार सेक्टर 11 स्थित पार्क में धूमधाम से मनाई जाएगी। समारोह में भिवाड़ी व धारुहेड़ा सहित आसपास के गांवों के राजपूत समाज के अलावा सर्व समाज के लोग शामिल होंगे। समारोह के मुख्य वक्ता स्वामी बालक दास महाराज, श्रीधाम वृन्दावन, मथुरा व मुख्य अतिथि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू, भिवाड़ी जल प्रदूषण निवारण एसोसिएशन के चेयरमैन सुरेंद्र सिंह चौहान व राष्ट्रीय करणी सेना की कार्यकारी अध्यक्ष शीला सुखदेव शेखावत गोगामेड़ी होंगी। समारोह के विशिष्ट अतिथि सोनिया फोर्जिंग के एमडी व बीएमए उपाध्यक्ष किशनलाल ठाकुर, सीएमटी हाइड्रो रिसर्च एन्ड डवलपमेंट प्रा. लि. के डायरेक्टर सुशील राजपूत, क्षत्रिय कार्मिक संगठन अलवर के अध्यक्ष भूप सिंह नरुका, सामाजिक कार्यकर्ता सहदेव सिंह, भिवाड़ी नगर परिषद के चेयरमैन शीशराम तंवर, धारुहेड़ा नगर पालिका चेयरमैन कंवर सिंह, आरएसएस के जिला संघ चालक विपिन चौधरी व उद्यमी डीवीएस राघव होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राजपूत सभा भिवाड़ी के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह तोमर तथा कार्यक्रम के संयोजक बीरी सिंह राणा, चरण सिंह छौंकर, लाला सिंह चौहान आर. के. राघव, लाखन सिंह राठौड़ व संजीव जादौन होंगे। श्री राजपूत सभा भिवाड़ी के उपाध्यक्ष लाखन सिंह राठौड़ ने बताया कि महाराणा प्रताप जयंती की शुरुआत रविवार सुबह शोभायात्रा व झाँकी से होगी। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे श्याम बाल वाटिका भिवाड़ी से वाहन रैली रवाना होकर भिवाड़ी मोड़, मंशा चौक, अरावली विहार, वीर शिरोमणी महाराणा प्रताप पार्क, राज.आ. मण्डल सेक्टर-11 अरावली विहार स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्पांजलि, अतिथियों व मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया जाएगा।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 246
Total Users : 4584304
Views Today : 323
Total views : 4608439
Read More