परिवहन विभाग के उड़नदस्ते ने डस्ट भरकर अवैध रूप से चल रहे दो डंफरों को जब्त कर लगाया 91 हजार का जुर्माना

SHARE:

दीपक शर्मा, परिवहन निरीक्षक भिवाड़ी।

NCRkhabar@Bhiwadi. परिवहन विभाग भिवाड़ी (Transport Department Bhiwadi) के उड़नदस्ते ने मंगलवार को ओवरलोड चल रहे दो डंफरों को सीज कर 91 हजार का जुर्माना लगाया है। परिवहन निरीक्षक दीपक शर्मा (MVI Deepak Sharma) ने बताया कि मंगलवार को कोटकासिम (Kotkasim) में ओवरलोड व अवैध रूप से चल रहे वाहनों की जांच की जा रही थी। इस दौरान डस्ट से भरे हुए दो ओवरलोड डंफर आ रहे थे, जिन्हें जब्त कर 91 हजार का जुर्माना लगाया गया। कोटकासिम थाने में दोनों डंफरों को खड़ा करवाया गया है। परिवहन निरीक्षण दीपक शर्मा ने बताया कि ओवरलोड व अवैध रूप से चल रहे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे परिवहन नियमों का उल्लंघन कर चलने वाले वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

परिवहन विभाग की ओर से कोटकासिम में जब्त किए ओवरलोड डंफर।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463
Read More