केबिन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के तत्वावधान में चार दिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का पार्षद अमित नाहटा ने किया उदघाटन, दो जून को होगा प्रतियोगिता का समापन

SHARE:

 

NCRkhabar@Bhiwadi.  केबिन स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी में गुरुवार को चार दिवसीय ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ गुरुवार को मुख्य अतिथि नगर परिषद भिवाड़ी के पार्षद अमित नाहटा ( Amit Nahta) ने किया। इस मौके पर बीएमएल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार सुमित सोनी, आरएमवीएम की प्रिंसिपल अनीता गुप्ता, और रमाकांत फाउंडेशन के रवि पाहुजा उपस्थित थे।

 

प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तीन सौ खिलाड़ी

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग ( 9 से 50 साल ) के 300 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। आगामी दो जून तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विभिन्न वर्ग में मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकें और एक दूसरे से सीख सकें। मुख्य अतिथि पार्षद अमित नाहटा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और इस प्रकार के आयोजनों की महत्ता पर प्रकाश डाला। नाहटा  ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से नए प्रतिभावान खिलाड़ियों को उभरने का अवसर मिलेगा और उन्हें एक राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। इस प्रतियोगिता का आयोजन केबिन स्पोर्ट्स के मुख्य प्रबंधक सौरभ तोमर द्वारा किया गया है। प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न श्रेणियों में मुकाबले होंगे और विजेताओं को आकर्षक पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन से क्षेत्र में खेल भावना को और अधिक प्रोत्साहन मिलेगा।

 

बीएमएल मुंजाल युनिवर्सिटी सिद्धरावली में आयोजित चार दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का दीप प्रज्वलित कर उदघाटन करते मुख्य अतिथि नगर परिषद भिवाड़ी के पार्षद अमित नाहटा व अन्य अतिथि।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 37
Total Users : 4584347
Views Today : 38
Total views : 4608485
Read More