मॉडर्न पब्लिक स्कूल (MPS) के विद्यार्थियों ने अयोध्या में किया स्कूल का नाम रोशन

SHARE:

NCRKhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी के विद्यार्थियों ने अयोध्या (Ayodhya) में आयोजित गायन व कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल कर भिवाड़ी का नाम रोशन किया है। एमपीएस के प्रिंसिपल पी. के. साजू ने बताया कि उनके स्कूल के विद्यार्थियों ने अयोध्या में आयोजित गायन और कत्थक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर ना सिर्फ विद्यालय का बल्कि भिवाड़ी और राजस्थान का नाम पूरे अयोध्या में रोशन किया है। उन्होंने बताया कि एमपीएस के छात्र रेयांश ने गायन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, अयांश मिश्रा ने 9 से 15 आयु वर्ग व  रिदम पाल ने 3 से 9 आयु वर्ग के बच्चों में नृत्य में प्रथम एवं सृष्टि टूटेजा और पृथ्वी अग्रवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। साजू ने बताया कि इन बच्चों ने स्कूल के नृत्य अध्यापक मोहित वर्मा से नृत्य की शिक्षा ग्रहण की है। उन्होंने बताया कि हमारे स्कूल में ना सिर्फ  बच्चों को को उनकी आयु के अनुसार नई पद्धति से शिक्षा प्रदान की जाती है बल्कि अन्य गतिविधियों में भी उनकी रुचि के अनुसार उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है, जिसमें गायन और नृत्य प्रमुख हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल प्रबंधन में बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

अयोध्या में आयोजित नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता में प्रथम व द्वितीय स्थान हासिल कर भिवाड़ी का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थी।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 0
Users Today : 245
Total Users : 4584303
Views Today : 322
Total views : 4608438
Read More