अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.कस्बे के नांगलिया गांव स्थित कृष्णा बाबा मंदिर से रविवार को अयोध्या स्थित भगवान राम के नवनिर्मित मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। श्रद्धालु भगवान राम का जयघोष करते हुए अयोध्या राम मंदिर में दर्शन के लिए रवाना हुए, जिसमे 50 से अधिक पुरुष एवं महिलाए शामिल हैं। बाबा मोहन राम समिति की ओर से निकाली गई राम यात्रा में ईश्वर भगत, जगदीश पार्षद, जीता गुर्जर, ऋषि कहराना, चंद्रपाल, अनिल तंवर, दीपक व रामकेश मीणा आदि शामिल थे। यहां बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के बाद भिवाड़ी सहित आसपास के इलाके से श्रद्धालु नियमित रूप से अयोध्या जा रहे हैं।

 

अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में दर्शन के लिए भिवाड़ी से रवाना होते श्रद्धालु।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 2 9
Users Today : 236
Total Users : 4584294
Views Today : 311
Total views : 4608427
Read More