कांग्रेस नेता ईमरान खान के जन्मदिवस पर द्वितीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, 32 जोड़ों ने की नई जिंदगी की शुरुआत

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. तिजारा (Tijara) विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी रहे ईमरान खान (Imran Khan, Congress Leader) के जन्मदिन पर शनिवार को सर्वधर्म सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। तिजारा के बिलासपुर रोड पर बाग वाली मस्जिद के पास आयोजित सामूहिक विवाह में 32 जोड़ों की शादी हुई, जिसमें चार जोड़े दलित समाज के थे। सामूहिक विवाह में वधु पक्ष तिजारा के थे जबकि दूल्हे राजस्थान के अलावा हरियाणा के मेवात से भी बारात लेकर आए थे। ईमरान खान के जन्मदिन पर गत वर्ष भी 25 जोड़ों की शादी करवाई गई थी। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष व अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली, भरतपुर सांसद संजना जाटव, मुंडावर विधायक ललित यादव, किशनगढ़बास विधायक दीपचंद खैरिया, बार एसोसिएशन भिवाड़ी प्रथम के अध्यक्ष एडवोकेट शाहिद हुसैन, इस्लामूदिन, डॉ सरफराज, वसीम इंजीनियर ईसीआर बिल्डटेक, मुनफ़ेद ख़ान हाईकान बिल्डर व आशु ख़ान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने वर-वधु को आशीर्वाद देकर उनके सुखमय जीवन की कामना की।

फोटो केप्शन- सामूहिक विवाह में दूल्हों की निकाह करवाते मौलाना।

 

 

सामूहिक विवाह में दूल्हों की निकाह करवाते मौलाना।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467
Read More