भिवाड़ी में नालों की नहीं हुई सफाई, गौरव पथ पर सब्जी मंडी के पास नाले में भरी गंदगी सेसे हो सकता है जलभराव

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. जिला प्रशासन ने जलभराव से बचने के लिए मानसून से पूर्व औद्योगिक क्षेत्र व आवासीय इलाकों के नालों की सफाई करवाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई थी। रीको प्रशासन ने औद्योगिक क्षेत्र में नालों की सफाई करवाया है लेकिन आवासीय इलाकों में कई स्थानों पर नाले अभी भी गंदगी से भरे हुए हैं। गौरव पथ पर यूआईटी सेक्टर छह स्थित सब्जी मंडी के पास नाला गंदगी से भरा हुआ है और नाला ब्लॉक होने के कारण गंदा पानी निकलना बंद हो गया है। इस कारण थोड़ी सी वर्षा होने पर सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है। पूर्व पार्षद राजेश यादव ने बताया कि नालों में गंदगी भरी रहने की वजह से पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर बहने लगता है, जिससे आमजन को गन्दगी से निजात मिल सके। उन्होंने प्रशासन से मानसून से पूर्व नालों की सफाई करवाने की मांग की है।

कस्बे के यूआईटी सेक्टर छह स्थित सब्जी मंडी पास गंदगी से भरा हुआ नाला।

 

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 39
Total Users : 4584349
Views Today : 40
Total views : 4608487
Read More