हरियाणा सिटी गैस के भिवाड़ी में सीएनजी पंप की शुरुआत

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. हरियाणा सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन भिवाड़ी लिमिटेड ( ए कंपनी ऑफ सतीश चोपड़ा ग्रुप) की ओर से भिवाड़ी कस्बे में सीएनजी पंप की सुविधा शुरू की गई है। हरियाणा सिटी गैस (Haryana City Gas) के सीओओ महेंद्र सिंह खटकर ने सोमवार को कैपिटल मॉल के सामने कंपनी संचालित सीएनजी स्टेशन का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि कैपिटल मॉल के सामने सीएनजी की सुविधाएं शुरू की गई है, जिससे औद्योगिक व आवासीय क्षेत्र में जाने वाले वाहन चालकों को सुविधा मिल गई है। खटकर ने बताया कि 16 आवसीय सोसायटीज में साढ़े सात हजार परिवारों को स्वच्छ ईंधन के रूप में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इसके अलावा अन्य सोसायटीज में पाईप लाईन बिछाई गई है और यहां के लोग पीएनजी कनेक्शन ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि एलपीजी के मुकाबले पीएनजी सस्ती होती है और सिलेंडर रखने की जरुरत नहीं होती है तथा 24 घण्टे उपलब्ध रहती है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सिटी गैस के समतल चौक भिवाड़ी, अलवर बाईपास रोड, चौपानकी व टपूकड़ा में सीएनजी स्टेशन पहले से संचालित किए जा रहे हैं और ढाबा कांप्लेक्स व कारोली औद्योगिक क्षेत्र में सीएनजी स्टेशन शुरू करने की योजना है।

 

भिवाड़ी के कैपिटल मॉल के पास सीएनजी पंप का उदघाटन करते हरियाणा सिटी गैस के सीओओ महेंद्र सिंह खटकर।

 

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 5
Users Today : 42
Total Users : 4584352
Views Today : 44
Total views : 4608491
Read More