
NCRkhabar@Bhiwadi. रोटरी क्लब भिवाड़ी (Rotary Club) एवं ग्रोज़ टूल्स इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड के तत्वावधान में गुरुवार को रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp) आयोजित किया गया। शिविर की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानीं एवं सचिव हेमंत शर्मा ने बताया कि शिविर में 73 लोगों ने रक्तदान किया तथा सभी रक्तदाताओ को सर्टिफिकेट एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी , सचिव हेमंत शर्मा , पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लाम्बा, वीना यादव, एल एन शर्मा, हरीश पालीवाल , आरके भारद्वाज, योगेश जैन, मुकेश शर्मा, अनन्या जैन , इन्दरपाल शर्मा, पंकज गर्ग एवं ग्रोज टूल्स से जोगिंद्र मलिक, योगेश शर्मा , एनबी पांडे, विवेक, ब्लड बैंक एसजेएमसी से माया मलिक़ , शिव सागर पांडे अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।





Views: 487
Users Today : 21
Total Users : 4584331
Views Today : 22
Total views : 4608469



