भिवाड़ी में पहली बार आयोजित हुई शतरंज प्रतियोगिता, विजेता बच्चों को सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर किया सम्मानित

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi. भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डवलपमेंट अथारिटी, रोटरी क्लब भिवाड़ी व बीएमए सहित अन्य संस्थाओं के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय शतरंज दिवस के मौके पर शनिवार को सेक्टर 8 स्थित सामुदायिक भवन में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के शुभारंभ से पहले  सामुदायिक भवन के बाहर बीडा सीईओ आईएएस सलोनी खेमका व  रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी सहित अन्य लोगों ने पौधरोपण किया।।इसके बाद दीप प्रज्वलित करके बच्चो की शतरंज  प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में 10-18 साल तक के 40 बच्चो ने हिस्सा लिया तथा तीन राउंड के बाद अविक गुप्ता, डेंज़ल जैन, विवान कालरा, दीपांशु ,निखिल यादव, यशराज को विजयी घोषित किया गया, जिन्हें बीड़ा सीईओ सलोनी खेमका , रीको यूनिट प्रथम के हेड जी के शर्मा सहित बीएमए, रोटरी क्लब सहित अन्य संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सर्टिफिकेट एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके अलावा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चो को पार्टिसिपेशन सर्टिफ़िकेशट एवं उपहार देकर उनका भी मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन योगेश जैन एवं नीरज झालानी ने किया। इस अवसर पर अनन्या जैन, आरके भारद्वाज, इन्दरपाल शर्मा, सुरेश गोदारा, राजेश अग्रवाल, योगेश जैन व सुनील मुखिया सहित बीड़ा के अधिकारी उपस्थित थे।

बीडा व रोटरी क्लब सहित अन्य संस्थाओं की ओर से आयोजित शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे व विजेता बच्चों को पुरस्कृत करतीं बीडा सीईओ सलोनी खेमा व रोटरी क्लब अध्यक्ष नीरज झालानी।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479
Read More