

Ncrkhabar@Bhiwadi. भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) व यादव समाज समिति भिवाड़ी ( Yadav Samaj Samiti) के तत्वावधान में रविवार को बाबा मोहनराम (Baba Mohan Ram) की 121वीं परिक्रमा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परिक्रमा के दौरान परिषद के प्रकल्प प्रभारी संजीव अग्रवाल ने गुरु पूर्णिमा का महत्व बताते हुए कि गुरु का महत्व भगवान से भी बढ़कर होता है। इसलिए हमें उनका सम्मान करना चाहिए। परिक्रमा में आए हुए सभी लोगों से भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश सोनी ने वर्षा के मौसम में अपने घर द्वार के आसपास या कहीं खाली जगह पर पौधरोपण का अनुरोध किया। यादव समाज समिति के अध्यक्ष राजेश यादव ने लोगों से अनुरोध किया कि आम, आडू, लीची, जामुन जैसे फलों के बीज को सही जगह पर लगाएं या फिर परिक्रमा मार्ग पर ले आएं, जिससे उनको उगाया जा सके। यादव समाज समिति की ओर से परिक्रमा में आए हुए सभी श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा के मौके पर जलजीरा व फल वितरित किए गए और सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। परिक्रमा में बाबा मोहन राम जागृति मंडल का विशेष सहयोग रहा। परिक्रमा में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर राकेश सोनी, प्रकल्प प्रमुख संजीव अग्रवाल, रीजन के वित्त सचिव राकेश गुप्ता, ग्यशीराम गुप्ता, अर्जुन गुप्ता, बीएमए के कार्यकारी सचिव विक्रम सिंह राजावत, मीनाक्षी सोनी, संदीप यादव, राजकुमार सैनी, दयाशंकर सैनी, अशोक सिंह, विशाल गुप्ता, के. के. झा, प्रमोद शर्मा, कर्ण गुप्ता, हरीश गुप्ता, सविता सिंघल, नेहा गुप्ता, स्वाति गुप्ता, साधना यादव, अनीता, पूनम शर्मा, सरिता ,पूजा, विनोद शर्मा, देवेंद्र जी, पंडित राजेंद्र शर्मा व शहर के काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल थे।







Views: 423
Users Today : 31
Total Users : 4584341
Views Today : 32
Total views : 4608479



