सरकारी स्कूल कहरानी के बच्चों को उमस व गर्मी से मिली राहत, समाजसेवी मोहन भिदुड़ी के प्रयास से बैंक ने स्कूल को भेंट किए 15 पंखे

SHARE:

NCRkhabar! Bhiwadi. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कहरानी में पढ़ने वाले बच्चों को भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है और अब वह हवा की शीतलता में बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। समाजसेवी मोहन भिदुड़ी के प्रयास से एक बैंक ने अपने स्थापना दिवस पर स्कूल में 15 पंखे लगवाए हैं। स्कूल में पंखे लगने से बच्चों को ठंडी हवा में बैठकर पढ़ने का अवसर मिला है। इसके अलावा बच्चों को 60 बैग वितरित किया है। स्कूल स्टाफ ने बैंक प्रबंधन व समाजसेवी मोहन भिदुड़ी का साफा बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर स्कूल स्टाफ के अलावा शेर सिंह व जफरू भी उपस्थित थे। यहां बता दें कि समाजसेवी मोहन भिदुड़ी कहरानी के सरकारी स्कूल में पौधरोपण करने गए थे, तब अध्यापक सतवीर यादव ने कमरों में पंखे नहीं होने की वजह से बच्चों को उमस व गर्मी के दौरे अध्ययन करने में आ रही परेशानी से अवगत करवाया था। इसके बाद मोहन भिदुड़ी ने स्कूल में पंखे लगवाने के आश्वासन दिया था और उन्होंने एक बैंक के प्रबंधक से बातचीत कर स्कूल में पंखे लगवाने का आग्रह किया किया था। बैंक प्रबंधन ने समाजसेवी मोहन भिदुड़ी के आग्रह पर कहरानी के सरकारी स्कूल में ना सिर्फ पंखे लगवाए बल्कि बच्चों को बैग भी वितरित किया।

 

समाजसेवी मोहन भिदुड़ी का साफा बंधवाकर स्वागत करते स्कूल स्टाफ।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 4
Users Today : 36
Total Users : 4584346
Views Today : 37
Total views : 4608484
Read More