एम.पी.एस.में शिक्षा सप्ताह के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम, बच्चों को बताए शिक्षण के नवीनतम तरीके

SHARE:

NCRkhabar@Bhiwadi.शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार (Ministry Of Education Govt. Of India) के निर्देश पर गत 22 जुलाई से 28 जुलाई के बीच प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में शिक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत मॉडर्न पब्लिक स्कूल में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मकता पर गतिविधियों के साथ खेल दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षण सप्ताह के तहत एम.पी.एस.भिवाड़ी आधारशिला (MPS  Adharashila) के छोटे-छोटे बच्चों के लिए खिलौना भूमि, जादुई पिटारा, आदि गतिविधियां की गई जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों ने खेल-खेल में मनोरंजन के द्वारा मात्रा ज्ञान, संख्यात्मक और अंक गणितीय ज्ञान प्राप्त किया। इसके अलावा स्कूल के प्रांगण में विभिन्न प्रकार के खेल करवाए गए। इस आयोजन में एमपीएस स्कूल की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी, प्रधानाचार्य  पी.के.साजू, हेडमिस्ट्रेस श्रीमती आशा बोस, डिप्टी हेडमिस्ट्रेस श्रीमती रितु ग्रोवर एवं श्रीमती आभा शर्मा उपस्थित थे।

मॉडर्न पब्लिक स्कूल आधारशिला में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते बच्चे।

बच्चों को बताया स्वदेशी खेलों का महत्व

प्रधानाचार्य पी के साजू ने विद्यार्थियों को स्थानीय खेल, स्वदेशी खेल एवं अंतर्राष्ट्रीय खेलों के विषय में जानकारी देते हुए उनका महत्व बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के खेलों से विद्यार्थियों को स्वदेशी खेलों की जानकारी मिलती है और उनका देश और समाज से जुड़ाव बढ़ता है। खेलों से विद्यार्थियों में एकाग्रता और सहयोग की भावना को बल मिलता है। उनका शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य भी प्रबल होता है। इस अवसर पर विद्यालय में  फुटबॉल, वॉलीबॉल,कबड्डी, खो-खो, कैरम आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की प्रतिभागिता को भी सुनिश्चित किया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल के प्रत्येक विद्यार्थी शिक्षक एवं कर्मचारियों का योगदान सराहनीय रहा।

Leave a Comment

Our Visitor

4 5 8 4 3 2
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467
Read More