

औद्योगिक क्षेत्र में रीको चौक से एक्सेलो मोटर तक अग्रवाल मेटल वर्क्स फैक्ट्री की ओर से सड़क के डिवाईडर पर पौधरोपण कर तार फेंसिंग किया गया। इसके अलावा रीको चौक स्थित पार्क का विकास एवं विक्रम चौक का निर्माण एवं सौन्दयकरण व पुराना रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने करीब सात सौ मीटर क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट विकसित किया गया। जिला कलक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने गुरुवार को पौधरोपण कर विकास कार्यों का उदघाटन किया।
मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने कहा कि कम्पनी द्वारा अपना दायित्व समझते हुए पर्यावरण क्षेत्र में किये गए उक्त कार्य अत्यंत सराहनीय है। बीएमए के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान एवं अध्यक्ष वर्तमान जसबीर सिंह ने भी कंपनी द्वारा पर्यावरण हित के लिए किये गए इस प्रकार के कार्यों को करने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कंपनी इस प्रकार के सामजिक दायित्वों को निभाने में सदैव आगे रहती है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक संघी ने मुख्य अतिथि सहित अन्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रीको यूनिट प्रथम के हेड जी के शर्मा, आरएसपीसीबी के आईओ अमित शर्मा, बीएमए के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान एवं अध्यक्ष जसबीर सिंह भी उपस्थित थे। औद्योगिक क्षेत्र में करवाए गए संपूर्ण कार्यो की योजना एवं क्रियावयं में कंपनी के प्रबंध निदेशक मयूर गुप्ता, दीपक संघी, उमंग जैन, प्रतीक जैन, अनिमेष जैन, मयूर जैन व प्रशान्त शर्मा आदि की अहम भूमिका रही।






Views: 994
Users Today : 0
Total Users : 4584310
Views Today :
Total views : 4608447



