
भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ( बीएमए) में कार्यालय में गुरुवार को आजादी का पर्व उमंग व उल्लास के साथ मनाया गया। बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह व पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चौहान ने सुबह सवा नौ बजे झंडारोहण किया और तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद बीएमए के पदाधिकारीयों ने वीर शहीदों को याद किया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर बीएमए अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह राणा व पूर्व अध्यक्ष श्री सुरेंद्र चौहान के अलावा उपाध्यक्ष राजवीर सिंह, रणधीर सिंह, अनुपम शुक्ला, अरूण त्यागी, मानद् सचिव जी.एल. स्वामी, संयुक्त मानद् सचिव पीसी राय, नरेश देशवाल, ओ.पी. रावत संयुक्त मानद् कोषाध्यक्ष गोविंद प्रसाद गुप्ता, अजित सिंह देशवाल, नरेश कुमार अग्रवाल, के. एल. भारद्वाज, मुकेश चौधरी, एस. सी. भारद्वाज व ओ.पी. यादव आदि मौजूद थे। उधर भिवाड़ी जल प्रदूषण निवारण एसोसिएशन परिसर में सीईटीपी चेयरमैन सुरेंद्र सिंह चौहान ने झंडारोहण किया।







Views: 845
Users Today : 30
Total Users : 4584340
Views Today : 31
Total views : 4608478



