
NCRkhabar@Bhiwadi. मॉडर्न पब्लिक स्कूल भिवाड़ी (Modern Public School) के प्रांगण में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यालय की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर श्रीमती तापती चटर्जी एवं प्रधानाचार्य श्री पी.के. साजू ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर तापती चटर्जी ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें आपसी भेदभाव भुलाकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों को पूरा करना है। प्रधानाचार्य पी.के. साजू ने अपने संबोधन में उन महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश के गौरव के लिए बहादुरी से लड़ते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया था। उन्होंने कहा कि हमारा भारत एक सांस्कृतिक और बहुभाषी देश है, यही कारण है कि हमारी शक्ति हमारी विविधता में छिपी हुई है। आज जब हम विश्व की तीसरी महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आ रहे हैं तब अपने 78 में स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने देश को जातिवाद से अलग रखेंगे और देश की तरक्की एवं उन्नति के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। स्वतंत्रता दिवस पर एन.सी.सी.कैडेट्स द्वारा मार्च पास्ट किया गया एवं स्कूल के विद्यार्थियों ने शास्त्रीय नृत्य, पंजाबी नृत्य, समूह गान, कविता आदि प्रस्तुत की।







Users Today : 16
Total Users : 4584326
Views Today : 16
Total views : 4608463



