
NCRkhabar@Bhiwadi. विप्र सेना खैरथल तिजारा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को भिवाड़ी में आयोजित किया जाएगा। विप्र सेना खैरथल तिजारा के महासचिव धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि विप्रसेना जिला खैरथल-तिजारा और भिवाड़ी टपुकड़ा तहसील कार्यकारिणी का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नव नियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार सायं सात बजे यूसीएसकेएम स्कूल भिवाड़ी में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रेम पीठ तिजारा के पीठाधीश्वर आचार्य ललित मोहन ओझा व विशिष्ट अतिथि विप्र सेना महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ पूनम आचार्य एवं किशनगढ़बॉस नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनय व्यास होंगे कार्यक्रम में भिवाड़ी व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में विप्र बंधु हिस्सा लेंगे।




Views: 424
Users Today : 19
Total Users : 4584329
Views Today : 20
Total views : 4608467



